स्टेट HRTC कंडक्टर यूनियन की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न, परिचालकों का मांग पत्र तैयार

वेतन विसंगति पर सर्विस कमेटी की बैठक शीघ्र बुलाने की यूनियन की मांग; संगठन में व्यापक फेरबदल

पहली खबर ब्यूरो 

रोहड़ू। स्टेट HRTC कंडक्टर यूनियन हिमाचल प्रदेश की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को प्रान्तीय मुख्य सलाहकार यशवंत ठाकुर की अध्यक्षता में नया बस अड्डा रोहड़ू के समीप मोनाल होटल के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष पंकज चौहान, प्रधान प्रीत महिंदर, महासचिव दिपेंदर कुमार, सलाहकार राकेश परमार, संगठन मंत्री प्रमोद ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान नवीन ठाकुर, कानूनी सलाहकार विक्रान्त ठाकुर और रणजीत सिंह, सह सचिव केशव राम व ओमप्रकाश सहित लगभग सभी राज्यस्तरीय और क्षेत्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक में परिचालकों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और सर्वसम्मति से एक विस्तृत मांग पत्र तैयार कर इसे प्रबंध निदेशक के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया, ताकि लम्बे समय से रुके हुए मामलों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

 

 

बैठक में वेतन विसंगति का मुद्दा सबसे अधिक चर्चा का विषय रहा। यूनियन पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बीओडी से यह मामला स्वीकृत हुए तीन माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक सर्विस कमेटी की बैठक नहीं हो पाई है, जिससे परिचालकों में असंतोष लगातार बढ़ रहा है। प्रान्तीय प्रधान ने प्रबंधन और सरकार से मांग की कि सर्विस कमेटी की बैठक बिना देरी बुलाई जाए ताकि परिचालकों को राहत मिल सके और लंबित विसंगतियाँ खत्म हों।

 

 

बैठक के दौरान यूनियन की राज्यस्तरीय कार्यकारिणी में व्यापक पुनर्गठन भी किया गया। पंकज चौहान को रोहड़ू क्षेत्र से कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि बिलासपुर क्षेत्र के राकेश परमार और कुल्लू क्षेत्र के संजीव कुमार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। रिकांगपियो क्षेत्र से सुमन नेगी को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया, वहीं रोहड़ू क्षेत्र के सुनील दीवांटा और चम्बा क्षेत्र के राम कुमार को उपप्रधान की जिम्मेदारी दी गई। मंडी मंडल से रवि कुमार को सुंदरनगर क्षेत्र का उपप्रधान बनाया गया। धरमपुर क्षेत्र के विनोद कुमार को सह संगठन मंत्री तथा सोलन क्षेत्र के मधुर श्याम को प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

 

 

इसके अलावा कार्यकारिणी में कई नए सदस्य शामिल किए गए, जिनमें पठानकोट क्षेत्र के जोगेश कुमार, चम्बा क्षेत्र के दीपक ट्रांसपोर्टिया, पालमपुर के समीर शर्मा, बैजनाथ क्षेत्र के मनोज कुमार 2nd, सरकाघाट क्षेत्र के चमन लाल, हमीरपुर के बलवीर सिंह, बिलासपुर के दीपक ठाकुर और कुलदीप कुमार, कुल्लू क्षेत्र के राजीव बौद्ध, मंडी क्षेत्र के राजकुमार 2nd, रिकांगपियो क्षेत्र के रोहित राणा, रामपुर के हितेश कुमार, नाहन क्षेत्र के बिकी, रोहड़ू क्षेत्र के कुलदीप कुमार, शिमला लोकल क्षेत्र के सुनील कुमार 3rd और जोगिंद्रनगर क्षेत्र के अनिल कुमार शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button