ग्रैंडमा माँ कॉटेज किड्स प्लेवे में अध्यापक दिवस बच्चों के साथ हर्षौल्लास के साथ मनाया
Teacher's Day was celebrated with joy with the children at Grandma Ma Cottage Kids Playway


कुरुक्षेत्र, सलारपुर रोड 7बी स्तिथ ग्रैंड माँ कॉटेज किड्स प्लेवे में आज अध्यापक दिवस बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। बच्चों ने अध्यापक की भूमिका निभाते हुए आज कक्षा में अपने अध्यापकों को उन्हीं के अंदाज़ में पढ़ाया। प्राचार्या लवलीन पाहवा ने कहा कि आज कक्षा में बच्चों के साथ बैठकर पढ़ने में उन्हें अपने बचपन की यादों की झलक दिखाई दी। बच्चों ने इस अवसर पर अध्यापकों के लिए कई कवितायें सुनाई और साथ ही साथ विद्यालय की सभी अधयापिकाओं को पुष्प गुच्छ , चॉकलेट और हाथ से बने ग्रीटिंग कार्ड देकर उनका धन्यवाद किया और उनका आशीर्वाद भी लिया। कई बच्चे विद्यालय के प्रबंधक राज पाहवा जी की भूमिका में भी नज़र आये। विद्यालय के प्रबंधक राज पाहवा जी ने सभी अध्यापिकाओं को बधाई दी और हमारे जीवन में गुरुओं के मार्गदर्शन की आवश्यकता समझाई।
आशी,वान्या,कियान, काव्या, प्रभ्सीरत और हरजोत को अध्यापक की विशेष भूमिका निभाने के लिए और अयान को अध्यापकों के लिए विशेष गीत प्रस्तुत करने के लिए सम्मानित भी किया गया।




