धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र में पवित्र वट वृक्ष के समक्ष माथा टेककर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुरू किया चुनावी अभियान

Chief Minister Naib Saini started the election campaign by bowing before the sacred Banyan tree in the holy land of Kurukshetra


चंडीगढ़, 5 सितंबर।   हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र से विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरूआत की। सबसे पहले मुख्यमंत्री ने पावन भूमि ज्योतिसर गीता जन्मस्थली जहां भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का ज्ञान दिया था वहां पर स्थित पवित्र वटवृक्ष के समक्ष माथा टेका और आशीर्वाद लिया। नायब सैनी ने पत्रकारों के सवालों का बेबाकी से जवाब भी दिया और विधानसभा चुनाव के लिए लाड़वा से प्रत्याशी बनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी को नहीं बख्शती। कांग्रेस किसानों, गरीबों, पहलवानों, महिलाओं और सैनिकों के नाम पर राजनीति करती है। इस मौके पर सीएम सैनी के साथ मंत्री सुभाष सुधा भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मेरे ऊपर लाड़वा के लोगों का बड़ा स्नेह और प्यार है। विधानसभा चुनाव में लाड़वा की सरदारी का बड़ा आशीर्वाद मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे लाड़वा के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। विकास की गति में लाड़वा को अग्रणी बनाएंगे। सीएम सैनी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के उत्साह और उमंग ने यह साफ संकेत दिया है कि वे विकास और स्थिरता के पथ पर आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह भाजपा के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में खुद को नायब मानकर और इस चुनाव को अपना चुनाव समझकर प्रचार में जुट चुके हैं। श्री सैनी ने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है।
पत्रकार के एक सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि करनाल से भी कमल का फूल चुनाव लड़ रहा है, थानेसर से भी कमल का फूल चुनाव लड़ रहा है। हरियाणा प्रदेश की जागरुक व सम्मानित जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने हरियाणा के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि आप लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, बस आप लोग मजबूती के साथ भाजपा को जिताने का काम करें, डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी।
एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बड़े सोच समझकर प्रत्याशियों को चुनाव के मैदान में उतारा है। भाजपा ने 67 विधानसभाओं में प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है। हरियाणा की जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने जो काम किए हैं आज हर व्यक्ति भाजपा के कामों की चर्चा कर रहा है। हरियाणा का हरेक व्यक्ति तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए मन बनाए हुए है।
नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि भारत को 2047 तक दुनिया का सिरमौर राष्ट्र बनाना है। विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा के लोग भी कंधे से कंधा मिलाकर बड़े मार्जिन के साथ  तीसरी बार भाजपा की सरकार बना रहे हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस किसी को भी को नहीं बख्शती। कांग्रेस पार्टी किसानों, पहलवानों, सैनिकों, महिलाओं और गरीबों के नाम पर राजनीति करती है। कांग्रेस के डीएनए की जांच कराएंगे तो उसके डीएनए के अंदर यही निकलकर आएगा कि कांग्रेस ने महिलाओं, गरीबों और युवाओं का शोषण किया है। राहुल गांधी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के नेता हैं, लेकिन वे कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं का भी शोषण करते हैं। सीएम सैनी ने 67 विधानसभाओं में घोषित हुए भाजपा के उम्मीदवारों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

संतों के सानिध्य से ही जीवन को उचित दिशा प्राप्त होती है : नायब सैनी
 कुरूक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पूज्य गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में गीता प्रेरणाओं की व्यावहारिक आदर्श पहल पर गीता ज्ञान संस्थानम के दिव्य लोकार्पण समारोह में भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज पूजनीय संत जनों का स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। संतों के सानिध्य से ही जीवन को उचित दिशा प्राप्त होती है।  मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संतों से प्रार्थना करते हुए कहा कि संत अपना आशीर्वाद सदैव हरियाणा प्रदेश पर बनाए रखें और समाज का मार्गदर्शन और कल्याण करते रहें। इस मौके पर दत्तात्रेय होसबोले, स्वामी रामदेव, ज्ञानानंद जी महाराज, सांसद नवीन जिंदल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button