पश्चिम बंगाल में तृणमूल जाएगी तब असली बदलाव आएगाः प्रधानमंत्री

Real change will come only when Trinamool wins in West Bengal: Prime Minister Real change will come only when Trinamool wins in West Bengal: Prime Minister असली बदलाव तभी आएगा जब पश्चिम बंगाल में तृणमूल जीतेगी: प्रधानमंत्री

कोलकाता/नई दिल्ली, प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता में आयोजित एक राजनीतिक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में विकास कार्यों में सबसे बड़ी बाधा राज्य की मौजूदा सरकार है। उन्होंने घुसपैठ, भ्रष्टाचार और अपराध को राज्य की प्रमुख समस्याएं बताया और कहा कि बंगाल को सच्चे परिवर्तन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बंगाल का जन-जन कह रहा है, ‘तृणमूल जाएगी तब असली बदलाव आएगा।’प्रधानमंत्री ने घुसपैठ की समस्या को लेकर कांग्रेस, वाम दलों और तृणमूल कांग्रेस पर वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विकसित देशों में भी घुसपैठियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। भारत सरकार भी जनसांख्यिकी बदलाव को लेकर मिशन लाई है। घुसपैठिए लोगों की रोजी-रोटी छीन रहे हैं और फर्जी दस्तावेजों से यहां रह रहे हैं। उन्हें देश से बाहर जाना होगा। यह काम ईमानदारी से पूरा करने के लिए तृणमूल सरकार को यहां से जाना होगा।मोदी ने कहा कि घुसपैठ के चलते सीमावर्ती इलाकों की तस्वीर बदल रही है, जिससे सामाजिक संकट पैदा हो रहा है। इसके चलते किसानों से धोखाधड़ी कर और आदिवासियों को गुमराह कर उनकी जमीन हड़पने के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “घुसपैठियों को बंगाल से मुक्त आपका एक वोट कर सकता है। वोट दे दीजिए घुसपैठिये भागने लगेंगे।”प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र से भेजा गया पैसा गरीबों और महिलाओं पर खर्च होने के बजाय तृणमूल कांग्रेस के कैडरों पर लुटाया जा रहा है। ऐसा ही हाल एक समय असम और त्रिपुरा का था। इन राज्यों की तरह बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनते ही केंद्र की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचेगा।प्रधानमंत्री ने केन्द्र की ओर जेल में बंद दागी मंत्रियों को पद से हटाने के लिए लाए गए संविधान संशोधन विधेयक का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने विधेयक की प्रति फाड़ने की कोशिश की। यह घटना दर्शाती है कि पश्चिम बंगाल की राजनीति भ्रष्टाचार के पहाड़ पर टिकी है। उन्होंने कहा कि यहां भी भ्रष्टाचार में फंसे दो मंत्री पद पर बन रहे हैं।जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को प्रधानमंत्री ने देश में औद्योगिकी विकास का जनक बताया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे 2026 में राज्य में भाजपा की सरकार बनाएं और पार्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का बंगाल बनाएगी। कांग्रेस ने कभी उनके योगदान का नहीं स्वीकारा। देश के पहले उद्योग मंत्री के तौर पर उन्होंने ही औद्योगिक नीति तैयार की। उनकी नीति पर देश यदि चलता तो देश के हालात कुछ ओर होते। भाजपा की सरकार बनने पर बंगाल में भी औद्योगिकी विकास होगा। बंद पड़े कारखाने फिर से शुरू होंगे, नया निवेश आएगा और दमदम फिर से औद्योगिक हब बनेगा।प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल को नई रोशनी और सच्चे परिवर्तन की जरूरत है। कांग्रेस, वामपंथ और उसके बाद मां, माटी, मानुष का नारा देकर सत्ता में आई तृणमूल की सरकार ने बंगाल को निराश किया है। अपराध और भ्रष्टाचार मौजूदा सरकार की पहचान बन गए हैं। ऐसे में भाजपा ही सच्चा परिवर्तन ला सकती है, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को जेल भेज सकती है और विकास का रास्ता खोल सकती है।प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विकास की बड़ी संभावनाएं हैं। हाल ही में बांग्ला भाषा को केन्द्र की ओर शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है। बंगाल में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है जिसे पर्यटन से जोड़कर आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जा सकता है। यहां देश के लिए इलेक्ट्रिक विनिर्माण का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने से जुड़ी बड़ी संभावनाएं हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बंगाल के सच्चे विकास और बदलाव के लिए भाजपा को समर्थन दें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button