दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हजारों की भीड़, रामलीला मैदान भगवा रंग में रंगा

Thousands of people attended the swearing-in ceremony of Delhi CM, Ramlila Maidan painted in saffron colour

नई दिल्ली, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए बृहस्पतिवार को हजारों भाजपा समर्थकों के एकत्र होने से विशाल रामलीला मैदान भगवा रंग में रंग गया।समारोह स्थल को गेंदे के फूलों और पान के पत्तों से सजाया गया था, जबकि उत्साही समर्थक ‘जय सिया राम’ के नारे लगा रहे थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झंडे लहरा रहे थे और खुशी से लोग नारे लगा रहे थे।विभिन्न राज्यों और पृष्ठभूमियों से करीब 50,000 लोग इस भव्य समारोह को देखने के लिए एकत्र हुए जिसे 26 साल से अधिक समय बाद शहर में भाजपा की सत्ता में वापसी के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।इनमें 70 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला भी शामिल थीं, जो इस समारोह को देखने के लिए उत्तर प्रदेश से यहां आई थीं।उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘मैं यहां नरेन्द्र मोदी से मिलने आई हूं। मैं आज बहुत खुश हूं कि मुझे यह मौका मिला, भले ही यह दूर से ही क्यों न हो।’’उत्सव के माहौल में संगीतकारों ने शहनाई और ढोल बजाया और ‘तेरी मिट्टी में मिल जावा’ और ‘मां तुझे सलाम’ जैसे देशभक्ति वाले गीतों से छटा बिखेरी।नारंगी रंग की साड़ी पहने जनकपुरी निवासी सुनीता गुप्ता ने एक महिला के नेतृत्व की अहम भूमिका निभाने पर अपनी खुशी व्यक्त की।उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस बात पर गर्व है कि एक महिला हमारी मुख्यमंत्री बन रही है। इससे हम सभी को प्रोत्साहन मिलता है।’’

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button