बाजार में पांच दिनों की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 15.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Investors' wealth increased by Rs 15.18 lakh crore due to five days of boom in the market

नई दिल्ली,घरेलू बाजार में पिछले पांच सत्रों से जारी तेजी से निवेशकों की संपत्ति 15.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।बीएसई सेंसेक्स पिछले पांच कारोबारी सत्र में 2,722.12 अंक यानी 3.44 प्रतिशत चढ़ा है।सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 809.53 अंक चढ़कर 81,765.86 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,361.41 अंक की बढ़त के साथ 82,317.74 अंक पर पहुंच गया था।बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले पांच सत्रों में 15,18,926.69 करोड़ रुपये बढ़कर 4,58,17,010.11 करोड़ रुपये हो गया। वहीं एनएसई निफ्टी आज 240.95 अंक की बढ़त के साथ 24,708.40 अंक पर बंद हुआ।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button