रुपया सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद

Rupee closes at all-time low

मुंबई, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गुरुवार को 11 पैसे की  गिरावट के साथ ही अपने सर्वकालिक निचले स्तर 85.26 पर बंद हुआ।  आज सुबह शुरुआती कारोबार में रुपया  10 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.25 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक धारणा भारतीय मुद्रा को समर्थन देने में विफल रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.23 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 85.25 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट दर्शाता है। वहीं रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.15 पर बंद हुआ था। क्रिसमस के अवसर पर बुधवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 107.90 पर रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button