दो लापता बच्चों के शव नहर में मिले

Bodies of two missing children found in a canal

नई दिल्ली, राजधानी के भारत नगर इलाके में शुक्रवार को गायब हुए छठी कक्षा के दो छात्रों के शव शनिवार को वजीरपुर नहर में मिले। दोनों के कपड़े और जूते भी नहर के किनारे से बरामद किए गए हैं। ये नहर किनारे ठीक तरह से रखे गए थे। इस आधार पर आशंका जताई जा रही है कि बच्चे नहर में नहाते समय डूब गए होंगे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जेजे कॉलोनी निवासी 11 वर्षीय वैभव और 12 वर्षीय यश केशवपुरम स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ते थे। वे शुक्रवार ट्यूशन जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटै। पुलिस ने वैभव की मां की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज किया था। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी कि उनके शव नहर में तैरते पाए गए। पुलिस का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि बच्चे पानी में नहाने उतरे होंगे, तभी वे डूब गए होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button