विश्व शौचालय दिवस पर टूटू स्कूल में SJNPL–SUEZ का जागरूकता सेमिनार

हाइजीन, जल संरक्षण और फेस-3 पाइपलाइन कार्य पर दी गई जानकारी, कस्टमर केयर नंबर किया प्रमोट

पहली खबर ब्यूरो 

शिमला। विश्व शौचालय दिवस के मौके पर बुधवार को सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टूटू में SJNPL और SUEZ की ओर से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को स्वच्छता, साफ पानी के महत्व और जल संरक्षण की जरूरत के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में SUEZ के PRO राहुल शर्मा ने बच्चों से बातचीत की और कहा कि साफ-सफाई की आदतें घर और समाज दोनों के लिए जरूरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे घर जाकर अपने अभिभावकों को भी इस बारे में जागरूक करें।

फेस-3 का काम टूटू से शुरू—बालूगंज, कच्चीघाटी और समरहिल भी शामिल

कार्यक्रम के दौरान टीम ने बताया कि SJNPL और SUEZ जल्द ही फेस-3 के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने के काम की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसमें टूटू के साथ बालूगंज, कच्चीघाटी और समरहिल क्षेत्र शामिल रहेंगे। काम करीब तीन से चार महीने तक जारी रहेगा।

टीम ने कहा कि काम के दौरान सड़क कटाई, अस्थायी बाधाएं और पानी की सप्लाई में थोड़ी-बहुत रुकावटें आ सकती हैं। लेकिन हर समस्या का समाधान SJPNL द्वारा समय पर किया जाएगा। किसी भी असुविधा को टीम मौके पर ही संभालेगी।

कस्टमर केयर नंबर—87671 98000 के बारे में भी दी बच्चों को जानकारी

इस दौरान पानी से संबंधित शिकायतों और जानकारी के लिए SJPNL का कस्टमर केयर नंबर 87671 98000 भी छात्रों को बताया गया।
टीम ने कहा कि प्रोजेक्ट के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत या जानकारी के लिए नागरिक इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

टीम ने दी परियोजना और हाइजीन पर विस्तृत जानकारी

SUEZ की टीम से प्रदीप कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों को साफ पानी के उपयोग, हाइजीन के तरीकों और फेस-3 प्रोजेक्ट के काम को लेकर जानकारी साझा की।

स्कूल प्रबंधन ने जताया आभार

स्कूल की प्राचार्या डॉ. रशिमा ने SJNPL और SUEZ टीम का धन्यवाद किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के माध्यम से पूरे समुदाय में जागरूकता बढ़ाने का अच्छा माध्यम हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button