मोरान के पदयात्रियों के साथ दंडवत यात्री मुन्ना ठाकुर ने किए बाबा के दर्शन 

Munna Thakur, a devotee, had darshan of Baba along with the pilgrims of Moran

डिब्रूगढ के थाना चाराली स्थित लगभग 135 वर्ष पुरातन बाबा श्री रामदेव मंदिर में ”  भक्ति ज्ञान – 3.0 ”  धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन गत दिनांक 5 अगस्त को बाबा श्री रामदेव जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में किया गया  |  बाबा श्री रामदेव मंदिर के ध्यान भवन में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में कुल 04 टीमों क्रमशः गंगोत्री, यमुनोत्री , केदारनाथ तथा बद्रीनाथ ने भाग लिया | इन चार टीमों में प्रतिभागी संदीप अग्रवाल तथा अमित सुरेका , राहुल अग्रवाल – आशा अग्रवाल , आशा चौधरी – पूनम पोद्दार और बिनोद अग्रवाल –  कविता अग्रवाल थे |
भादवा सुदी दूज के पावन अवसर पर प्रातः 5.30 बजे गौ माता के  पवित्र दुग्ध से बाबा का अभिषेक किया गया और प्रातः 6.30 बजे प्रातः आरती की गई एवम बाबा को सवामनी का भोग लगाया गया l दोपहर 4 बजे से भक्ति ज्ञान – धार्मिक प्रतियोगिता प्रारंभ  हुई  जिसका संचालन बाबा श्री रामदेव सेवा समिति के सदस्य सीए अंकित वर्मा ने  बहुत ही खूबसूरती से किया | सर्वप्रथम मंदिर के वरिष्ठ सदस्यों ने भगवान गणेश तथा रामदेव जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया उसके बाद छोटे बालक वंश मावतवाल ने गणेश वंदना प्रस्तुत की | कड़ी प्रतियोगिता के पश्चात संदीप अग्रवाल – अमित सूरेका की केदारनाथ टीम प्रथम स्थान,  आशा चौधरी – पूनम पोद्दार की गंगोत्री टीम  द्वितीय स्थान पर रही | विजेताओं को मंदिर समिति द्वारा बाबा की छवि अंकित सुंदर मोमेंटो ( स्मृति चिन्ह ) तथा प्रशस्ति पत्र देकर तथा अन्य दोनों टीमों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया  | तत्पश्चात  शाम 6.30 बजे बाबा की पावन ज्योत प्रज्ज्वलित की गई, और  6.45 बजे बाबा की महाआरती उतारी गई , बाबा को महाप्रसाद का भोग लगाया गया | उसके बाद संध्या 7.15 बजे से भजन संध्या आरम्भ हुई | भजन संध्या की शुरुआत  नन्हें नन्हें बच्चों द्वारा बाबा के जन्मदिन  की केक काटकर किया गया | भक्तों के लिये महाप्रसाद ( भंडारे ) का भी आयोजन किया गया था ,  जिसमें बड़ी संख्या में  भक्तों ने  प्रसाद  पाया  | ज्ञातव्य हो कि इस वर्ष भी मोरान से पदयात्रीयों का एक जत्था भी मंदिर में बाबा के दर्शन हेतु आया जिसमें  करीब 35 स्त्री , पुरुष और बच्चे थे  | इस वर्ष गत 23 अगस्त को मोरान से दण्डवत करते हुये बाबा भक्त मुन्ना ठाकुर ने भी बाबा के  डिब्रूगढ़ धाम में हाजिरी लगाई | मालूम हो कि श्री ठाकुर गत 10 – 12 सालों से मोरान के पदयात्रीयों के  साथ आते रहे है |वो कुछ साल पहले  मोरान से  बिहार चले गये थे  फिर भी पदयात्रा के लिए असम आते रहे | इस वर्ष मोरान की एक बहन ममता शर्मा जी की मन्नत को पूरा करने का बीड़ा मुन्ना जी ने उठाया और गत 4 सितम्बर बुधवार को ही  डिब्रूगढ़ के हनुमान गढी मन्दिर पहुंच गये | वहां रात्रि विश्राम कर दूज को बाबा की ड्योढी पर माथा टेका | भक्ति का यह एक अनुपम उदाहरण है |
इस प्रकार बाबा श्री रामदेव जी  महाराज का जन्मोत्सव खूब धूमधाम से सम्पन्न हो  गया | यह जानकारी बाबा श्री रामदेव सेवा समिति द्वारा प्राप्त हुई है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button