डिब्रूगढ़ में मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम का सफल आयोजन
Marwari Sammelan successfully organized Diwali Milan Samaroh program in Dibrugarh




मारवाड़ी सम्मेलन,डिब्रूगढ़ शाखा ने दीपमालाओं की रोशनी से जगमगाते हुए दीपावली त्यौहार के उपलक्ष में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी परम्परागत रूप से दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम का सफल आयोजन हाल ही में शहर के बाबूलाल पोद्दार पथ स्थित श्री अग्रसेन मिलन मंदिर के प्रथम तल्ले में किया | उक्त दीपावली मिलन समारोह में सम्मेलन के सदस्यों के साथ साथ आमंत्रित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्यों तथा समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही | कार्यक्रम का शुभारंभ समाजबंधु आत्माराम बिरमीवाल, विश्वनाथ गाड़ोदिया , जेठमल बंग, पूर्वोत्तर मारवाड़ी सम्मेलन के अंतर्गत मंडल ” क ” के मंडलीय उपाध्यक्ष डॉ. महेश कुमार जैन तथा सहायक मंत्री ( मंडलीय सचिव ) राजकुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया, इसमें उनका साथ दिया डिब्रूगढ़ शाखा के शाखाध्यक्ष कैलाश धानुका ने। इस दौरान श्रीमती पुष्पा बुकलसरिया एवं सुरेश अग्रवाल ने दीप वंदना प्रस्तुत की एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजबंधुओं एवं मातृशक्ति ने एक एक दीप जलाए।
अध्यक्ष कैलाश धानुका द्वारा समारोह में उपस्थि सभी व्यक्तियों का स्वागत एवं अभिवादन करने के साथ-साथ सभी को अपने समाज के मुख्य त्यौहार दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई। श्रीमती पुष्पा बुकलसरीया के संचालन में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। सबसे पहले पवन गाड़ोदिया द्वारा भजन की शुरुआत करने के साथ ही छोटे बच्चे प्रिंस भारुका ने भी एक भक्ति गीत से कार्यक्रम में उपस्थित सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए श्रीमती शकुंतला सरावगी, मनोहर वर्मा और राधेश्याम ढंढ ने अपनी स्वरचित कविता पाठ किया |
छोटी बच्चियों हर्षिका वर्मा तथा काव्या तुलस्यान ने भी सुन्दर नृत्य प्रदर्शन करके सभी का मन मोह लिया | सम्मेलन के सचिव सुरेश अगरवाल, सदस्य संदीप अग्रवाल , स्थानीय गायिका तथा शिक्षिका श्रीमती रजनी शर्मा , पुष्पा बुकलसरिया, संगीतज्ञ तथा गायक नारायण देब तथा शैलेश जैन ने भी अपने गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में गायक कविश शर्मा द्वारा गाए गए भूपेन हजारिका के असमिया गीत तथा सुरेश अगरवाल एवं राजकुमार अगरवाला द्वारा एक साथ चाय मजदूर सम्प्रदाय द्वारा दीपावली उत्सव में गाए जाने वाले “जाहली गीत” की प्रस्तुति ने भी सबकी तालियां बटोरी | कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के सहयोग से मारवाड़ी सम्मेलन, डिब्रूगढ़ शाखा द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह सफल रहा । सांस्कृतिक समारोह के अंत में सचिव सुरेश अगरवाल द्वारा उक्त समारोह में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग करने वालों सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया | सामूहिक गोठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ | यह जानकारी मारवाड़ी सम्मेलन डिब्रूगढ़ शाखा के सचिव सुरेश अगरवाल तथा सदस्य संदीप अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से दी गई है |




