जीवीएम प्रशासन ने दिया जीवीएम संस्थातओं की छात्राओं को बस का तोहफा
GVM administration gave the gift of bus to the girl students of GVM institutions


सोनीपत, 19 अप्रैल।जीवीएम संस्था ओं की प्रबंधन समिति ने संबंधित संस्थासओं की छात्राओं को बस सुविधा के रूप में तोहफा प्रदान किया है। जीवीएम संस्था ओं के प्रधान डा. ओपी परूथी ने कहा कि बेटियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए बस की सुविधा मिलेगी। संस्था ओं की प्रिंसीपलों व शिक्षण स्टाफ ने इसका स्वागत किया है। वहीं, छात्राओं ने इसके लिए प्रबंधन समिति का आभा व्यक्त किया है।
बेटियों के सर्वांगीण विकास और उत्था्न को समर्पित जीवीएम संस्थाकओं के प्रधान डा. ओपी परूथी ने कहा कि छात्राओं को समय-समय पर दूर-दराज क्षेत्रों में आयोजित होने वाली शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में प्रतिभागिता के लिए जाना होता है। ऐसे में उन्हें आने-जाने के लिए वाहन की आवश्यकता रहती है। बेटियों को रेलगाड़ी अथवा सार्वजनिक वाहनों से न जाना पड़े, इसके लिए उन्हें संस्थाी की ओर से बस की सुविधा दी गई है। इससे उनको समय की बचत होगी और सुरेक्षित व सुविधाजनक तरीके से वे प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेंगी, जिससे उनके प्रदर्शन में भी सुधार होगा।
जीवीएम गर्ल्ज कालेज की प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने कहा कि प्रबंधन समिति सदैव ही छात्राओं के कल्याण को समर्पित रही है। बेटियों को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किये जाते रहे हैं, जिसमें एक अनुकरणीय कदम के रूप में बस सुविधा दी गई है। निःसंदेह बस सुविधा का विशेष लाभ बेटियों को मिलेगा। जीवीएमआईटीएम की प्राचार्या डा. मंजू पपरेजा, जीवीएम कालेज ऑफ फार्मेसी की प्राचार्या डा. रितु कटारिया तथा जीवीएम कालेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डा. मीनू अग्रवाल और जीवीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसीपल कविता सरोहा ने भी एक स्वर में कहा कि बेटियों की आवश्यकता को संस्थाअ ने बिन मांगे पूरा किया है।
वहीं, छात्राओं खुशी, सिमरन, अलंकृता, साक्षी, मिताली आदि ने भी कहा कि संस्था की ओर से यह बेहतरीन तोहफा दिया गया है, जिससे उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता में विशेष सहयोग मिलेगा। इससे उनकी परफोर्मेंस को भी बल मिलेगा। प्राध्यापिकाओं रूचिका विरमानी, प्रियंका, डा. पूजा गुलाटी,डा. गायत्री धींगड़ा, राकेश जुनेजा, अनु दहिया आदि ने भी कहा कि संयोजक शिक्षकों को भी बस सुविधा का खासा लाभ मिलेगा। अब वे सरलता के साथ छात्राओं को लेकर दूर-दराज होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता करवा सकती हैं। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी रूचिका विरमानी ने बताया कि इसकी शुरुआत भी हो चुकी है और पहले कार्यक्रम के रूप में जीवीएम गर्ल्ज कालेज की छात्राओं को एमडीयू रोहतक के स्थाीपना दिवस समारोह में प्रतिभागिता के लिए रोहतक ले जाया गया।




