वर्मा ज्वेलर्स की भव्य अक्षय तृतीया एग्जीबिशन का शानदार आगाज़
पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिजाइनों का अनूठा संगम, 50,000 की खरीद पर शुद्ध सोने का सिक्का मुफ्त

पहली खबर ब्यूरो
शिमला। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर वर्मा ज्वेलर्स ने शिमला के प्रतिष्ठित होटल हॉलिडे होम में अपनी भव्य एग्जीबिशन और कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है। शनिवार से शुरू हुआ यह आयोजन 30 अप्रैल तक चलेगा और इसमें पारंपरिक और आधुनिक दोनों प्रकार की आकर्षक ज्वेलरी डिजाइनों का विशेष कलेक्शन प्रदर्शित किया गया है।
कार्यक्रम का नेतृत्व वर्मा ज्वेलर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षय वर्मा कर रहे हैं, जबकि आयोजन स्थल की रचनात्मक साज-सज्जा का जिम्मा क्रिएटिव डायरेक्टर पल्लवी वर्मा ने संभाला है। आयोजन स्थल को भव्य और दर्शनीय रूप में सजाया गया है, जो आगंतुकों को एक अद्वितीय अनुभव प्रदान कर रहा है।
शानदार ऑफर: खरीदारी पर मिलेगा सोने का सिक्का
अक्षय वर्मा ने बताया कि इस आयोजन में हर ₹50,000 या उससे अधिक की खरीदारी पर ग्राहकों को शुद्ध सोने का सिक्का मुफ्त उपहार में दिया जाएगा। वहीं, डायमंड ज्वेलरी की खरीदारी पर दो सोने के सिक्के भेंट किए जाएंगे। इससे पहले भी शिमला में वर्मा ज्वेलर्स ने एग्जीबिशन का सफल आयोजन किया था, जिसे लोगों ने भरपूर सराहा था। अक्षय वर्मा ने विश्वास जताया कि इस बार भी लोगों का उत्साह और समर्थन देखने को मिलेगा।
परंपरा और आधुनिकता का आकर्षक मिलन
इस प्रदर्शनी में वर्मा ज्वेलर्स द्वारा पारंपरिक आभूषणों के साथ-साथ आधुनिक डिजाइनों का अद्भुत संयोजन प्रस्तुत किया गया है। हर आयु वर्ग और स्वाद को ध्यान में रखते हुए खास डिजाइन तैयार किए गए हैं, जो इस अक्षय तृतीया के अवसर को और भी खास बना रहे हैं।
भरोसे और रिश्तों से जुड़ी एक ज्वेलरी चेन का सपना
वर्मा ज्वेलर्स केवल आभूषणों की बिक्री तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि ग्राहकों के साथ विश्वास और आत्मीयता के मजबूत रिश्ते भी बनाना चाहता है। इसी दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वर्मा ज्वेलर्स एक भरोसेमंद ज्वेलरी चेन के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।
स्थानीय नागरिकों से विशेष आग्रह
वर्मा ज्वेलर्स की टीम ने शिमला और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे स्थानीय ज्वेलर्स से खरीदारी कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहयोग करें। टीम का कहना है कि जब ग्राहक स्थानीय स्तर पर खरीदारी करते हैं, तो जीएसटी का पैसा प्रदेश में ही रहता है, जिससे विकास कार्यों को बढ़ावा मिलता है।
–




