मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के फैसले को वीरेश शांडिल्य ने बताया ऐतिहासिक, देंगे ‘हिमाचल रत्न’ अवार्ड

हिमाचल में चिट्टा तस्करों के खिलाफ मृत्युदंड का कानून

पहली खबर ब्यूरो
शिमला ।  एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने चिट्टे पर बड़ा प्रहार करते हुए ऐतिहासिक फैसला लिया और चिट्टा सहित नशीली दवाएं, नकली शराब बनाने व बेचने वालों को मृत्युदंड की सजा का हिमाचल विधानसभा में कानून पास किया। शांडिल्य ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेकर हिमाचल देवभूमि के युवाओं को नशा के दलदल में धकेलने वालों को सख्त संदेश दिया। शायद देश में ऐसा कानून हिमाचल देवभूमि में कांग्रेस के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिया। वीेरेश शांडिल्य ने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सुखविंदर सुक्खू को एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया हिमाचल रत्न अवार्ड से नवाजेगी और जल्द ही पूरे हिमाचल में जाकर सुखविंदर सुक्खू के इस फैसले को जन जन तक पहुंचाने का काम एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया करेगा क्योंकि चिट्टा बेचना, नकली शराब बेचना भी आतंकवाद की श्रेणी में आता है।
वीरेश शांडिल्य ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू की तरह हरियाणा पंजाब व चंडीगढ़ की सरकार को भी चिट्टा तस्करों के खिलाफ विधानसभा में फांसी का कानून लाना चाहिए इससे निश्चित तौर पर नशा जड़मूल से हमारे राष्ट्र से समाप्त हो जाएगा। वीरेश शांडिल्य ने आहवान किया कि पूरे देशवासियों को देवभूमि पर जाकर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सम्मानित करना चाहिए क्योंकि नशा देश में हमारी युवा पीढी को बर्बाद कर रहा है और
वीरेश शांडिल्य ने कहा कि हिमाचल में चिट्टा व नकली शराब व अन्य खतरनाक नशों को लेकर जो कांग्रेस सरकार ने नशा तस्करों के खिलाफ मृत्युदंड का कानून बनाया वह देवभूमि की युवा पीढी के लिए वरदान साबित होेगा और चिट्टा बेचने वालों के लिए सुक्खू सरकार का यह फैसला तस्कारों के कफन में कील का काम करेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button