फुटबॉल और खेलो को लेकर धरातल पर काम करने की आवश्यकता : नंदा

कहा, खेल मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक नियंत्रण और संज्ञानात्मक विकास में निभाता है महत्वपूर्ण भूमिका

पहली खबर ब्यूरो 

शिमला। भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने समरहिल में सेवी संस्थान द्वारा आयोजित फुटबॉल खेलकूद-प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में भाग लेते हुए कहा कि आओ हिमाचल में नशे के खिलाफ एक बड़ी जंग का संकल्प लेते हैं, नशे और चिट्टे को हम खेल के माध्यम से हराएंगे। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं में वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती एवं बीमारी है और इस नशे को जड़ से उखाड़ना हम सभी का संकल्प एवं लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को जीवन के साथ अद्भुत रूप से जोड़ता जहां युवाओं को धैर्य, टीम स्पिरिट। स्वस्थ मन, शरीर और आत्मा के बारे में ज्ञान मिलता है।

 

 

उन्होंने कहा कि फ़ुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है, जिसे ‘सॉकर’ भी कहा जाता है। यह अनुमान लगाया जाता है कि लगभग 25 करोड़ खिलाड़ी 150 से अधिक देशों में इसे खेलते हैं, जो इसे दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल बनाता है।

 

उन्होंने खेलों और युवा कल्याण पर बल देते हुए कहा खेल शारीरिक फिटनेस बनाए रखने के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक नियंत्रण और संज्ञानात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलकूद में भाग लेने से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व, निर्णय लेने और संघर्ष प्रबंधन जैसे आवश्यक जीवन कौशल विकसित होते हैं। खेल युवाओं को मुख्यधारा में जोड़ते हैं, सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देते हैं और राष्ट्रीय गौरव व एकीकरण की भावना पैदा करने में मदद करते हैं।

 

नंदा के कहा कि फुटबॉल और खेलो को लेकर धरातल पर काम करने की आवश्यकता है, शिमला शहर एवं जिला और प्रदेश में इन खेलों के आयोजन के लिए अनेकों मैदानों की जरूरत है इसके बारे में वर्तमान सरकार को सूचना चाहिए। एक खेलकूद का बड़ा मैदान आज के युवाओं की बहुत बड़ी मांग एवं जरूरत है।

 

नंदा ने स्वच्छ खेल को बढ़ावा देने और खेल पारिस्थितिकी तंत्र में अखंडता सुनिश्चित करने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण के महत्व पर बल दिया। एंटी डोपिंग को बढ़ावा देने में शिक्षा और जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने खेलो इंडिया के सहयोग से एक जन जागरूकता अभियान शुरू करने का सुझाव दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button