राष्ट्रपति कल से हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर
President on a three-day visit to Haryana, Chandigarh and Punjab from tomorrow

नई दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 10 से 12 मार्च तक हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगीं। वे ब्रह्मकुमारीज स्वर्ण जयंती समारोह और पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार 10 मार्च को राष्ट्रपति गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन वह ब्रह्मकुमारीज, हिसार के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ नामक राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ करेंगी। 11 मार्च को राष्ट्रपति पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा और एम्स, बठिंडा के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी शाम राष्ट्रपति मोहाली में एक नागरिक स्वागत समारोह में शामिल होंगी, जिसे पंजाब सरकार उनके सम्मान में आयोजित करेगी। 12 मार्च को राष्ट्रपति चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।




