कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने अहमदाबाद पहुंचने लगे नेता

Leaders started reaching Ahmedabad to attend the national convention of Congress

अहमदाबाद, गुजरात के अहमदाबाद में 8 और 9 अप्रेल को होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर राष्ट्रीय नेताओं का अहमदाबाद पहुंचना शुरू हो गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर, के सी वेणुगोपाल और अशोक गहलोत समेत ज्यादातर कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) सदस्य अहमदाबाद पहुंचेंगे। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी 8 अप्रेल को सुबह अहमदाबाद आएंगे।अहमदाबाद में दो दिनों तक होने वाले कांग्रेस के अलग-अलग कार्यक्रमों को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। राष्ट्रीय अधिवेशन में करीब 1800 प्रतिनिधियों के ठहरने, भोजन-नाश्ता और परिवहन के लिए अलग-अलग व्यवस्था की है। अहमदाबाद पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंद ने सोमवार को मीडिया से कहा कि सम्मेलन में देश में बेरोजगारी, युवाओं में नशा और पेपर लीक मुख्य मुद्दा रहेगा। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सदस्य डॉ तुलसी रेड्डी ने कहा कि वह महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि पर आकर खुश है। आशा है कि कांग्रेस की वापसी होगी। सिर्फ गुजरात या आंध्रप्रदेश में नहीं बल्कि पूरे देश में कांग्रेस वापस आएगी।जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए अहमदाबाद के 35 होटलों में कमरे बुक किए गए हैं। आश्रम रोड स्थित हयात होटल में 150 रूम बुक किए गए हैं। इसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य रहेंगे। वस्त्रापुर के हयात होटल में 75 कमरे बुक हैं। इसमें एआईसीसी के सचिव और प्रभारी रहेंगे। आईटीसी नर्मदा में 105 रूम बुक हैं, जिसमें कांग्रेस के 100 सांसद और बाकी 5 रूमों में मुख्यमंत्रियों को रहने की व्यवस्था की जाएगी। एसजी हाइवे की ताज, विवांता होटल में 100 रूम बुक किए गए हैं। इसमें देश के चार राज्यों में जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां के मंत्री रहेंगे।

 

8 अप्रेल : सुबह 11 बजे से 3 बजे तक सीडब्ल्यूसी की बैठक सदस्यों समेत 156 लोग सीडब्ल्यूसी में भाग लेंगे। इस बैठक में सरदार पटेल की प्रतिमा को सूत की माला पहना कर श्रद्धांजलि (सुतरांजलि) दी जाएगी। इसके बाद सभी मेमोरियल की विजिट करेंगे। फोटो सेशन के बाद मीटिंग शुरू होगी। मीटिंग के बाद शाम 5 बजे गांधी आश्रम में प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। इसके लिए सभी नेता एक साथ बस से यात्रा करेंगे। शाम 7.45 बजे साबरमती रिवरफ्रंट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

9 अप्रेल को राष्ट्रीय अधिवेशनकांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 9 अप्रेल को साबरमती तट पर होगा। इसमें सुबह 9.30 बजे अधिवेशन प्रारंभ होगा। कांग्रेस के 3000 नेता इसमें शामिल होंगे। अधिवेशन के लिए 300 एसी वाला पंडाल और 150 लोगों की क्षमता वाला मंच तैयार किया गया हे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button