काठमांडू जाने वाली स्पाइसजेट उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे पर लौटी

Kathmandu-bound SpiceJet flight returns to Delhi airport

नई दिल्ली, विमानन कंपनी स्पाइसजेट के काठमांडू जाने वाले एक विमान के पिछले हिस्से (टेलपाइप) में बृहस्पतिवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर आग लगने की आशंका के बाद उसे वापस ‘बे’ पर लौटा दिया गया।हवाई अड्डे पर विमानों को जहां खड़ा किया जाता है, उसे ‘बे’’ कहते हैं।विमानन कंपनी ने कहा कि विमान की विस्तृत इंजीनियरिंग जांच की गई और कोई असामान्य बात नहीं मिली।उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24डॉटकॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उड़ान संख्या एसजी041 का संचालन बोइंग 737-8 विमान से किया जा रहा था।सूत्रों के अनुसार सुबह रवाना होने वाली यह उड़ान चार घंटे से अधिक की देरी से रवाना हुई।विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘11 सितंबर, 2025 को, दिल्ली से काठमांडू जाने वाला स्पाइसजेट विमान, जमीन पर मौजूद एक अन्य विमान द्वारा टेलपाइप में आग लगने की आशंका जताए जाने के बाद, बे पर लौट आया। कॉकपिट में कोई चेतावनी या संकेत नहीं देखे गए, लेकिन पायलट ने एहतियाती सुरक्षा उपाय के तौर पर वापस लौटने का फैसला किया।’’कंपनी ने बताया कि विमान के पिछले हिस्से की गहन जांच की गयी और कोई असामान्य बात नहीं मिली। विमान को परिचालन के लिए मंजूरी दे दी गई है और यह शीघ्र ही उड़ान भरेगा।विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button