कपिल सिब्बल ने केंद्र सरकार को घेरा

Kapil Sibal surrounded the central government

नई दिल्ली, राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गंभीर आरोपों में लगातार 30 दिनों तक जेल में रहे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने का प्रस्ताव रखने वाला विधेयक संविधान के लिए दीमक का काम करेगा। सिब्बल ने कहा कि ऐसा लगता है कि इन विधेयकों का उद्देश्य विपक्षी मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को निशाना बनाना है और आरोप लगाया कि सरकार संविधान के मूल सिद्धांतों को नष्ट कर रही है। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार इन विधेयकों को पारित नहीं करा पाएगी, क्योंकि संविधान संशोधन विधेयक के लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है, जो सरकार के पास नहीं है। सिब्बल ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और हेमंत सोरेन का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि ये विधेयक विपक्षी मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को निशाना बनाने के लिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button