आईटीबीपी माउंट मकालू पर चढ़ने वाला पहला केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल बना

ITBP becomes the first Central Armed Police Force to climb Mount Makalu

नई दिल्ली, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के पर्वतारोहियों के एक दल ने नेपाल में स्थित दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू पर चढ़ने में सफलता हासिल की है। इसके साथ ही आईटीबीपी माउंट मकालू पर चढ़ाई करने वाला भारत का पहला केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल बन गया है। चीन सीमा के साथ एलएसी की सुरक्षा करने वाले बल ने कहा कि 8,485 मीटर ऊंची चोटी पर 19 अप्रैल को चढ़ाई की थी। यह अभ्यास नेपाल में माउंट मकालू और माउंट अन्नपूर्णा 8,091 मीटर के दोहरे अंतरराष्ट्रीय अभियान का हिस्सा था, जिसे 21 मार्च को दिल्ली से रवाना किया गया था। दोनों चोटियों पर पहली बार आईटीबीपी के 12 पर्वतारोहियों ने चढ़ाई की, जिनका नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट अनूप कुमार नेगी ने किया।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button