मणिपुर सहित अन्य मुद्दों पर कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना

Congress targeted the center on Manipur and other issues

नई दिल्ली, कांग्रेस ने गुरुवार को मणिपुर हिंसा और पहलगाम में हुए आतंकी हमले सहित अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि मणिपुर में दो वर्षों से जातीय हिंसा जारी है। आए दिन वहां हिंसा भड़कने की बात सामने आती है। ऐसे में कांग्रेस यह पूछना चाहती है कि प्रधानमंत्री कब मणिपुर जाएंगे और वहां के लोगों का दुख-दर्द सुनेंगे। उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की जान ले ली, लेकिन अबतक हमले के गुनहगार सलाखों के पीछे नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि आतंकियों को अबतक न्याय के कठघरे में क्यों नहीं लया गया है। इसके साथ ही गुजरात में पुल ढहने के मामले को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। विपक्षी दल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री विदेश दौरे से लौट चुके हैं। उन्हें आगामी मानसून सत्र के एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिए एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करनी चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button