भारत में मेबैक ब्रांड के लिए शीर्ष पांच बाजारों में से एक बनने की क्षमता: मर्सिडीज

India has the potential to become one of the top five markets for the Maybach brand: Mercedes

पुणे,जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता मर्सिडीज-बेंज इंडिया का मानना है कि भारत में उसके मेबैक ब्रांड की बिक्री के मामले में शीर्ष पांच बाजारों में से एक बनने की क्षमता है।भारत में अपनी पहली पूर्णतः इलेक्ट्रिक मर्सिडीज-मेबैक के बिजलीचालति संस्करण को पेश करते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने कहा, ‘‘नए कार मॉडल मर्सिडीज-मेबैक ईक्यूएस 680 एसयूवी को पेश करना अल्ट्रा-लक्जरी खंड पर ध्यान केंद्रित करते हुए डिजिटल तथा इलेक्ट्रिक परिवहन में अग्रणी होने की कंपनी की महत्वाकांक्षा को दर्शाता है।’’मेबैक ईक्यूएस 680 एसयूवी की कीमत 2.25 करोड़ रुपये (पूरे भारत में शोरूम) से शुरू होती है।ब्रांड को कंपनी के लिए बहुत रणनीतिक तथा महत्वपूर्ण बताते हुए अय्यर ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि भारत इस क्षेत्र में और आगे बढ़े। हम निश्चित रूप से शीर्ष पांच में आना चाहेंगे। यह केवल समय की बात है, हम भारत में मेबैक की वृद्धि की संभावनाएं देखते हैं।’’भारत में मर्सिडीज-बेंज अब अपने खंड में पांच बीईवी ईक्यूए, ईक्यूबी, ईक्यूई एसयूवी, ईक्यूएस सेडान और मेबैक ईक्यूएस 680 एसयूवी पेश करती है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button