सोना 78,300 रुपये पर अपरिवर्तित, चांदी 2,000 रुपये लुढ़की

Gold unchanged at Rs 78,300, silver slips by Rs 2,000

नई दिल्ली,राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।लगातार नौ दिनों की तेजी के बाद शुक्रवार को सोना 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।हालांकि, स्थानीय बाजारों में सोमवार को चांदी में तीन दिन की जारी तेजी का सिलसिला थम गया और यह 2,000 रुपये लुढ़ककर 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पिछले बंद भाव में चांदी 94,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 42 रुपये यानी 0.06 प्रतिशत बढ़कर 74,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 586 रुपये यानी 0.64 प्रतिशत टूटकर 90,812 रुपये प्रति किलोग्राम रही।कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की एवीपी (सहायक उपाध्यक्ष) कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘मुद्रास्फीति के नरम आंकड़ों ने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को बढ़ाया, लेकिन साथ ही इसके परिमाण के बारे में बहस भी शुरू हो गई।’’पिछले सप्ताह, उपभोक्ता विश्वास में उल्लेखनीय गिरावट के कारण सोना 2,708.70 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था, जिससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में और अधिक आक्रामक कटौती की उम्मीदें बढ़ गई थीं।चैनवाला ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच चल रहे संघर्ष ने सुरक्षित-संपत्ति के रूप में सोने में निवेश बढ़ रहा है।हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 0.30 प्रतिशत गिरकर 31.72 डॉलर प्रति औंस पर रही।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button