राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय में भव्य फेयरवेल समारोह, ऋषभ और आस्था बने मिस्टर व मिस फेयरवेल

पहली खबर ब्यूरो
शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय (कोटशेरा), चौड़ा मैदान, शिमला में मंगलवार को एक भव्य और रंगारंग फेयरवेल समारोह ‘करवाएं ऐ यादें’ का आयोजन किया गया। इस समारोह में कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्रों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल चौहान उपस्थित रहे, जबकि पी.टी.ए अध्यक्ष नरेश वर्मा और उपाध्यक्ष कमल लोहिया ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी अतिथियों का स्वागत डॉ. मृणालिनी और डॉ. जितेंद्र वर्मा ने किया।
अपने संबोधन में प्रधानाचार्य डॉ. चौहान ने छात्रों को मेहनत, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। उन्होंने छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कॉलेज से प्राप्त शिक्षा और जीवन मूल्य उनके उज्जवल भविष्य का आधार बनेंगे। उन्होंने नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा और शक्ति को सकारात्मक दिशा में लगाना चाहिए। उन्होंने इस आयोजन में विशेष सहयोग देने के लिए इंडियन बैंक, चौड़ा मैदान, शिमला का भी धन्यवाद किया।
44 छात्रों ने किया रैंप पर जलवा बिखेरा
फेयरवेल समिति की संयोजक डॉ. पूनम किमटा चौहान ने बताया कि समारोह के तहत आयोजित मॉडलिंग प्रतियोगिता में 22 लड़के और 22 लड़कियां शामिल हुए।
मॉडलिंग प्रतियोगिता का पहला राउंड रैंप वॉक था, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास और अद्भुत अंदाज में कैटवॉक करते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया। दूसरे राउंड में छात्रों ने अपने बारे में जानकारी दी और समूह प्रस्तुतियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसके बाद हुई सिंगिंग और डांसिंग प्रस्तुतियों ने समारोह को और अधिक मनोरंजक बना दिया। पारस और उनके साथियों ने अपनी सुरीली आवाज़ का जादू बिखेरा, जबकि अमित और सुहैल ने अपनी गायकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुभम ने अपने सोलो सॉन्ग से खूब तालियां बटोरीं। वहीं, तनिशा बग्गा और संचिता के पंजाबी डांस ने समां बांध दिया।
मॉडलिंग प्रतियोगिता का अंतिम चरण प्रश्नोत्तर राउंड था, जिसमें छात्रों ने अपनी मानसिक क्षमता और सामान्य ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया।
ऋषभ बने मिस्टर फेयरवेल, आस्था ने जीता मिस फेयरवेल का खिताब
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. पूजा दुल्टा (गवर्नमेंट कॉलेज संजौली), डॉ. देवेंद्र (राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला), श्रेय नेगी (ऑपरेशंस हेड, मिंचीज जूस) और विभा नेगी (मिस विंटर कार्निवल विनर) शामिल रहे।
मिस्टर फेयरवेल का खिताब ऋषभ (BSc) ने जीता। मिस फेयरवेल का ताज आस्था औक्टा (BCom) के सिर सजा। पहले रनर-अप का खिताब लड़कों में मोहित और लड़कियों में नेहा को मिला। दूसरे रनर-अप का खिताब अरश और स्नेहा ने हासिल किया। इसके अलावा, Miss Vivacious का खिताब वायु, Mr. Dapper का पुरस्कार शौर्य, Miss Beautiful Smile का खिताब गुंजन और Mr. Confident का खिताब सुमित ने अपने नाम किया।
आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों और छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम के मंच संचालन की जिम्मेदारी नवीन, हर्षिता, श्रेया और अक्षत ने बखूबी निभाई।
छात्र कल्याण विभाग के डीन डॉ. पी.डी. कौशल ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
समापन के अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के प्रमुख डॉ. राकेश शर्मा ने धन्यवाद भाषण दिया। उन्होंने छात्रों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सफल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. राज लक्ष्मी नेगी, डॉ. मृणालिनी भारद्वाज, डॉ. शिल्पा चौहान, डॉ. शीतल, डॉ. दिव्या शर्मा, डॉ. जितेंद्र वर्मा, प्रो. मिताली धरेउला, प्रो. अनिल कुमार, डॉ. आस्था ठाकुर सहित कई शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह भव्य फेयरवेल समारोह छात्रों के लिए यादगार पलों से भरा रहा, जिसमें मनोरंजन के साथ भविष्य के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का समावेश था।




