दिल्ली के स्कूलों में बिजली-पानी जैसी मौलिक सुविधाओं की कमी : कांग्रेस

Delhi schools lack basic facilities like electricity and water: Congress

नई दिल्ली, दिल्ली कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में मौलिक सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के सर्वेक्षण में ही सरकारी स्कूलों में बिजली-पानी जैसी सुविधाओं की कमी की बात सामने आई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं की कमी से स्कूलों में दैनिक कामकाज भी बाधित हो रहा है। स्वच्छता प्रभावित हो रही है और स्कूलों में शिक्षा के वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। दिल्ली के स्कूलों को बेहतर बनाने की बातें तो बड़ी-बड़ी की जा रहीं है। लेकिन, जब स्कूल बुनियादी सुविधाओं से ही वंचित हैं तो विदेश की व्यवस्था को यहां पर लागू करने की बात कहना बेमानी है। यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से ढहा दिया था। अब भाजपा सरकार इसमें सुधार करने की बजाय प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी को मंजूरी देकर बची-खुची कसर भी पूरी करने में जुटी हुई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button