बीकानेर में ज्वेलरी शॉप में सिलेंडर ब्लास्ट, तीन लोगों की मौत

Cylinder blast in jewelry shop in Bikaner, three people died

बीकानेर, शहर के सिटी काेतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार काे एक ज्वेलरी शॉप में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ के अभी भी अंदर फंसे होने की आशंका है। पुलिस और स्थानीय लोग लगातार रेस्क्यू कर रहे हैं। ब्लास्ट इतना भीषण था कि शॉप में रखा सामान सड़क तक उड़कर आ गया। घटना में घायल पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिटी कोतवाली के पास स्थित मथुरा मार्केट में हुई है।जानकारी के अनुसार, मथुरा मार्केट में स्थित बिल्डिंग में कई छोटी-छोटी शॉप हैं, जहां सोने-चांदी के गहने बनाए जाते हैं। इन शॉप में एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। घटना के समय कई लोग अंडरग्राउंड में काम कर रहे थे। अब तक पांच लोगों को बचाया जा चुका है, लेकिन अभी भी कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।जांच में सामने आया है कि यह बिल्डिंग अवैध रूप से निर्मित की गई है। शॉप के नीचे दो फ्लोर का बेसमेंट है, जहां सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। एक साथ बड़ी संख्या में मजदूर छोटी जगह में काम करते हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से चिंताजनक है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे।नगर निगम बीकानेर के उपायुक्त यशपाल आहूजा ने बताया कि ब्लास्ट की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। पांच लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। हादसे में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 2 की पहचान असलम और सचिन सोनी के रूप में हुई है। तीनों ज्वेलरी का काम करते थे। छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत आसपास के मकानों को खाली कराया गया है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button