मुख्यमंत्री कार्यालय सफेद हाथी ,कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर ने बनाया कार्यालय को राजनीतिक अड्डा: होशियार सिंह

 

देहरा गोपीपुर। उपमंडल मुख्यालय देहरागोपीपुर में वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा खोला गया मुख्यमंत्री कार्यालय का विधानसभा की जनता के लिए सफेद हाथी की तरह है।राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए वर्तमान सरकार द्वारा खोले गए मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारी, कर्मचारी से लेकर चपड़ासी तक का पद नहीं होने के कारण विधानसभा क्षेत्र की जनता प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार द्वारा लाखों रुपयों का खर्चा इस कार्यालय को खोलने को राजनीतिक ठगा महसूस कर रही है।

 

 

देहरा विधानसभा के पूर्व विधायक व भाजपा नेता होशियार सिंह ने उक्त आरोप लगाते हुए कहा की क्षेत्र की कांग्रेस विधायक व मुख्यमंत्री सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर द्वारा वर्तमान में इस कार्यालय का उपयोग राजनीतिक हितों को साधने में ही किया जा रहा है। विधायक कमलेश ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय का उपयोग करने से संवैधानिक परंपराओं का उल्लंघन होने के साथ मुख्यमंत्री के पद की गरिमा को भी ठेस पहुंच रही है।

 

 

पूर्व विधायक व भाजपा नेता होशियार सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा की निजी सम्पति की तरह मुख्यमंत्री कार्यालय का उपयोग होना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा की संवैधानिक पदों व परम्पराओं को निजी हितों को के लिए दरकिनार करना कांग्रेस पार्टी के डीएनए में है। विधायक होशियार सिंह ने कहा की देहरा विधानसभा क्षेत्र वर्तमान सरकार के कार्यकाल में राजनीतिक भ्रष्टाचार का अड्डा बन रहा है।लोक निर्माण विभाग में अपने चुनिंदा चहेते ठेकेदारों को टेंडर दिलवाए जा रहे है। उनके द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। सड़कों पर डाली जा रही तारकोल बजरी दूसरे दिन ही उखड़ जा रही है।

 

 

सरकारी राशन के डिपुओं पर घटिया राशन सामग्री उपभोगताओं को दी जा रही है। उपमंडल मुख्यालय को छोड़कर विधानसभा क्षेत्र के अन्य क्षेत्रों का विकास ठप्प पड़ा हुआ है।विधानसभा के लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है। पूर्व विधायक होशियार सिंह का कहना की देहरा विधानसभा की प्रबुद्ध जनता को अपने राजनीतिक लाभ लेने के लिए बड़े बड़े सब्जबाग दिखाकर कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर गुमराह कर रही है। भाजपा नेता होशियार सिंह ने कहा की उपचुनाव में चुनी गयी कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर की जीत सुनिश्चित करने के उनके पति मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा काँगड़ा केंद्रीय बैंक के माध्यम से लाखों रूपये आचार सहिंता में बांटे गए। उन्होंने कहा की उनकी याचिका पर प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही है। उम्मीद जाहिर करते हुए उन्होंने कहा की माननीय न्यायलय का फैसला आने के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार का चेहरा जनता में बेनकाब होगा। उन्होंने कहा की धनबल से देहरा विधानसभा का उप चुनाव जीतने वाली कांग्रेस पार्टी से प्रदेश का प्रत्येक वर्ग त्राहि -त्राहि कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button