सीएम सैनी के हाथों से बनी चाय पीकर ग्रामीण बोले- नायाब है म्हारा मुख्यमंत्री

After drinking tea prepared by CM Saini, the villagers said- Our Chief Minister is unique


चंडीगढ़, 17 अगस्त। मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को फिर एक अलग ही अंदाज में नजर आए। मुख्यमंत्री नायब सैनी आज रोहतक के भैणी महाराजपुर हल्का महम में कृष्णा की चाय की दुकान पर अचानक पहुंच गए। सीएम सैनी ने दुकान पर खुद चाय बनाई और वहां पर मौजूद सभी ग्रामीणों को भी पिलाई। मुख्यमंत्री के हाथ से बनी चाय पीकर ग्रामीण खुश हो गए और कहा कि नायाब है म्हारा मुख्यमंत्री नायब सैनी।
एक बार तो सभी लोग चाय की दुकान पर मुख्यमंत्री नायब सैनी को देखकर दंग रह गए। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही सीएम  सैनी ने गैस पर चाय बनानी शुरू कर दी और साथ ही लोगों का हालचाल भी जाना। मुख्यमंत्री द्वारा  चाय बनाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। इसी बीच लोगों ने चाय बनाते हुए मुख्यमंत्री की वीडियो भी बनानी शुरू कर दी।  बता दें कि सरल हृदयी नायब सैनी अचानक लोगों के बीच पहुंचकर अचंभित करते रहते हैं। कई बार चाय की दुकानों व भीड़ में आम लोगों के बीच पहुंचकर लोगों से मेल मिलाप भी करते हैं और उनका हाल चाल भी जानते हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी की सादगी सदैव लोगों में चर्चा का विषय बनी रहती है। आज मुख्यमंत्री का चाय बनाकर ग्रामीणों को पिलाना भी चर्चा का विषय बन गया।  मुख्यमंत्री नायब सैनी का यह अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। मुख्यमंत्री की यह सादगी प्रदेश के लोगों को आकर्षित कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button