गायों के लिए रोटी मांगने पर युवक को पीटा
A young man was beaten up for asking for bread for cows

नई दिल्ली, न्यू उस्मानपुर इलाके में शनिवार को गौशाला के लिए रोटी मांगने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस पीड़ित लालू यादव के बयान पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़ित लालू ने पुलिस को बताया कि वह नंदिनी गौशाला में काम करता है। 30 अगस्त को वह गायों के लिए ई-रिक्शा से करतार नगर में घर-घर रोटी मांग रहा था। वह दोपहर में गौशाला लौटा तो वहां उसे नितिन मिला। उसके साथ तीन से चार लोग थे। आरोपियों ने पीड़ित को कहा कि वे लोग अपनी गाय-भैंस के लिए करतार नगर से रोटी मांगते है, पीड़ित वहां पर क्यों गया। इसी विवाद में आरोपियों ने पीड़ित को डंडों और लात-घूसों से मारा। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए।




