पाकिस्तान के क्वेटा में टूटा अब पोलियो चक्र, दो साल का बच्चा चपेट में

Polio cycle now broken in Quetta, Pakistan, two year old child affected

कराची, पाकिस्तान में पोलियो उन्मूलन अभियान के बीच राष्ट्रीय आपातकालीन संचालन केंद्र ने गुरुवार को खतरे की घंटे बजाई। केंद्र ने कहा है कि क्वेटा से इस साल मुल्क में पोलियो वायरस का 18वां केस सामने आया है। यह क्वेटा से दूसरा और बलूचिस्तान से इस साल का 13वां केस है। क्वेटा में दो साल का बच्चा इसकी जद में आकर अपंग हो गया। उल्लेखनीय है कि इस साल पाकिस्तान के बलूचिस्तान में इस समय पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत बच्चों को दो बूंद जिंदगी…की दी जा रही है। यहां लोग इस अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं पर हमले भी कर रहे हैं। जियो न्यूज की खबर के अनुसार, इस्लामाबाद में राष्ट्रीय आपातकालीन संचालन केंद्र ने क्वेटा में पोलियो चक्र टूटने की पुष्टि करते हुए राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के सामने आ रही चुनौतियों पर चिंता जताई है। पोलियो उन्मूलन अभियान पर प्रधानमंत्री कार्यालय की अधिकारी आयशा रजा फारूक ने कहा कि बलूचिस्तान के कुछ इलाकों में इस अभियान में व्यवधान डाला जा रहा है। इससे संकट और बढ़ रहा है। हर बच्चे को पोलियो के टीके की खुराक देना जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से पांच साल तक के बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के 66 जिलों में पोलियो का प्रकोप है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button