अमेरिकी हवाई हमलों में 12 लोगों की मौत, 30 घायल, हूती विद्रोहियों ने की पुष्टि
12 people killed, 30 injured in US air strikes, Houthi rebels confirmed

सना, यमन की राजधानी सना पर अमेरिकी हवाई हमलों में 12 आम लोगों की मौत हो गई है और 30 घायल हुए हैं। हूती विद्रोहियों ने सोमवार को इस हमले की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका हूती विद्रोहियों को निशाना बनाकर यमन पर हमले कर रहा है। अमेरिकी सेना की ‘सेंट्रल कमांड’ ने रविवार को हुए इन हमलों की जिम्मेदारी लेने वाला कोई बयान जारी नहीं किया है। हूती विद्रोहियों ने बताया कि ये हमले सना के शूब जिले में फरवा बाजार पर किया गया। इस क्षेत्र को अमेरिका ने पहले भी निशाना बनाया है। रविवार को देश के अन्य इलाकों को भी निशाना बनाया गया। इससे पहले, यमन के हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले रास ईसा बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमले में 70 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 171 घायल हुए थे।




