कहासुनी में युवक को मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Two accused arrested for killing a youth in a quarrel

नई दिल्ली, द्वारका जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने बिंदापुर में मामूली कहासुनी में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 17 अगस्त को उत्तम नगर स्थित एक अस्पताल में कुलदीप नामक व्यक्ति को मृत हालत में लाया गया था। सीने में चाकू लगने से उसकी मौत हुई थी। शिकायतकर्ता भतीजे ने बताया कि उसके चाचा कुलदीप की उत्तम नगर निवासी विपिन और पवन से मामूली बात पर कहासुनी हुई थी। गुस्से में आकर दोनों ने कुलदीप पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर भतीजा भी घायल हो गया था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस को सोशल मीडिया अकाउंट्स की गतिविधियों से विपिन के बारे में सुराग मिला, जिसे 23 अगस्त को पकड़ लिया गया। इसके बाद दूसरा आरोपी पवन यूपी के बागपत से पकड़ा गया। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button