खरगे ने रामनवमी पर दी देशवासियों को बधाई
Kharge congratulated the countrymen on Ram Navami

नई दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रामनवमी महापर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए आज सबकी खुशहाली की कामना की है।उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्श, मर्यादा, त्याग, निष्ठा, करुणा और नैतिकता हमारी राष्ट्रीय एकता के लिए संजीवनी है इसलिए सबको उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा “सभी देशवासियों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। इस सुअवसर पर हमें सत्य, सदाचार, त्याग, मर्यादा, निष्ठा, नैतिकता, सेवा, न्याय व करुणा के महान आदर्श मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।”




