सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू देश के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ ने सामाजिक सेवा और ग्रीन ऊर्जा पहलों के लिए सराहा

टीना ठाकुर 

शिमला। प्रतिष्ठित समाचार पत्र द इंडियन एक्सप्रेस ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को देश के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में स्थान दिया है। उन्हें यह सम्मान सामाजिक सेवा, ग्रीन एनर्जी मिशन और जनकल्याणकारी नीतियों के लिए प्रदान किया गया है।

समाचार पत्र ने विशेष रूप से मुख्यमंत्री की सुख-आश्रय योजना की सराहना की, जिसके तहत अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा दिया गया है। इसके अलावा, दूध के समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि, 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली और प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी को भी उनकी उपलब्धियों में गिना गया है।

ग्रीन ऊर्जा और औद्योगिक विकास में नई पहल

मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को सौर ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए हैं। रिपोर्ट में खासतौर पर कांगड़ा जिले में प्रस्तावित 200 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना को उनकी दूरदर्शी सोच का उदाहरण बताया गया है।

बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि के शीर्ष पद तक पहुँचे सुक्खू

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ ने उल्लेख किया कि बिना किसी राजनीतिक विरासत के मुख्यमंत्री पद तक पहुँचना सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दृढ़ता और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। उनकी सरकार द्वारा नशा माफिया पर कड़ी कार्रवाई की आगामी योजनाओं को भी रिपोर्ट में जगह दी गई है।

इस सूची में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी सहित कई प्रमुख हस्तियों के नाम भी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button