आतंकी हमले के मद्देनजर क्या अटारी बॉर्डर पर बंद होगी बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी?

Will the Beating Retreat ceremony be stopped at Attari border in view of the terrorist attack?

नई दिल्ली, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से ही बिगड़े संबंध अब और ज्यादा खराब हो गए हैं। भारत की तरफ से पाकिस्तान पर डिप्लोमैटिक स्ट्राइक करके सिंधु जल संधि समझौते को रद्द करने के अलावा 4 और बड़े फैसले लिए गए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल भारत-पाकिस्तान के बीच अटारी बॉर्डर पर होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी को लेकर है कि क्या इस तनाव भरे माहौल के बीच यह सेरेमनी होगी या नहीं?मीडिया रिपोर्ट में बीएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक अभी तक दिल्ली हेडक्वार्टर से कोई आदेश नहीं आया है लेकिन उन्हें लगता है कि अटारी-वाघा बॉर्डर पर हर दिन होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी रद्द कर दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि हम भी आदेश का इंतजार कर रहे हैं। यह फैसला सरकार के स्तर पर लिया जाएगा। हमें बताया गया है कि जल्दी ही एक आदेश जारी किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ अमृतसर जिले के प्रशासन ने भी इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा कि हमारे पास अभी तक अटारी बॉर्डर पर जाने वाले पर्यटकों को लेकर कोई भी आदेश नहीं आया है।

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी भारत-पाकिस्तान के बीच अटॉरी बॉर्डर पर आयोजित होने वाला विशेष कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में दोनों देशों के सैनिकों के बीच में अनुशासन, जोश और देशभक्ति का अलग ही जोश दिखाई देता है। यह कार्यक्रम सर्दियों के दिनों में शाम 4 बजे से जबकि गर्मियों में करीब 5:30 से शुरू होता है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हर दिन हजारों लोग आते हैं। लोगों का आना 2 या 3 बजे से शुरू होता है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button