सनसिटी मार्ग पर डेढ़ एकड़ में वर्धमान ने मियावाकी जंगल में लगाए 51 देशी प्रजातियों के 11 हजार पौधे
Vardhman planted 11 thousand plants of 51 native species in Miyawaki forest on one and a half acres on Sun City Road


बद्दी। वर्धमान ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री बद्दी द्वारा सनसिटी मार्ग पर करीब डेढ़ एकड़ भूमि में 11 हजार विभिन्न 51 देशी प्रजातियों के पौधे लगाकर मियावाकी जंगल के रूप में विकसित किया जाएगा। जो कि बी.बी.एन. के लिए एक मिसाल बनेगी।जिसका शुभारंभ आज मुख्य अतिथि बी.बी.एन.एन.डी.ए.की सी.ई.ओ. सोनाक्षी सिंह तोमर ने किया। उन्होंने इसे एक क्षेत्र के लिए बहुत अच्छी पहल बताया। तथा कहा कि ऐसे प्रयास अन्य ऊधोगों और संस्थाओं को भी करने चाहिए। सोनाक्षी सिंह तोमर ने कहा की आज का यह दिन हमारे पर्यावरण और हमारे समाज के लिए एक नई दिशा की शुरुआत का प्रतीक है। हम सभी जानते हैं कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखना आज के समय की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। इसी दिशा में, मियावाकी पद्धति से विकसित यह जंगल एक क्रांतिकारी कदम है, जो पर्यावरण संरक्षण की ओर हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम के शुरुआत में उन्होंने प्रोजेक्ट के लागूकरण से लेकर क्रियन्वयन तक की जानकारी उपस्तिथ समुदाय के साथ साझा की। वर्धमान समूह बद्दी के अध्यक्ष एवं निर्देशक आइ.एम.जे. एस. सिद्धू ने मियावाकी प्रोजेक्ट और वर्धमान के सी.एस.आर. कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। वर्धमान समूह निरंतर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियोंका निर्वहन समूह के चेयरमैन एस.पी. ओसवाल के मार्गदर्शन में करता आ रहा है। समूह शिक्षा , स्वास्थ्य एवं पर्यावरण क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पर्यावरण और हम का प्रतीक है। हम सभ इसी दिशा में, मियावाकी पद्धति, जो जापान के प्रसिद्ध वनस्पति वैज्ञानिक अकीरा मियावाकी की देन है, हमें यह सिखाती है कि कैसे हम प्राकृतिक वनस्पति को तेजी से पुनर्जीवित कर सकते हैं। यह पद्धति न केवल भूमि को हरियाली प्रदान करती है, बल्कि जैव विविधता को बढ़ावा देती है और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करती है। साथ ही वर्धमान समूह द्वारा लगाए गए मियावाकी फारेस्ट जिस में 51 प्रकार के स्थानीय प्रजाति के 11,000 पेड़ सनसिटी रोड पर लगाए गए। इससे पहले लुधियाना और अमृतसर में ऐसे जंगल विकसित किये गए है। कार्यक्रम में बी.बी.एन.आई.ए.के चेयरमैन राजिंदर गुलेरिया,सी.ई.ओ. राजीव सत्या,विजय अरोड़ा, मुकेश सक्सेना, मुकेश बंसल, मोहन जांगड़ा ,मोहन जांगड़ा,गणेशी लाल मल्लाह, रीना कुमारी, स्मिता चंदेल. सोनल पवार, रणविजय सिंह, वरिंदर शर्मा, पप्पू यादव,एको सिख चेरिटेबल के पवनित सिंह, विक्ट्री इंडिया नेशनल ऑर्गनाइजेशन के महेश अग्निहोत्री, राजेश कौंडल,सुमित आज़ाद,दिग्विजय ठाकुर,रामकिशन चौधरी,नायाब तहसीलदार बसंत ठाकुर और अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। फोटो 26 बी.बी.एन.: सनसिटी मार्ग पर वर्धमान ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीस द्वारा विकसित मियाविकी जंगल का शुभारंभ करते हुए बी.बी.एन. डी. ए. की सी.ई.ओ.सोनाक्षी सिंह तोमर,वर्धमान के आई.एम.जे. एस.सिंधु और अन्य।




