खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘राजाराम’ का टीज़र रिलीज

Teaser of Khesari Lal Yadav's film 'Rajaram' released

मुंबई, टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनी खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म राजाराम का टीजर रिलीज होने के साथ हीं यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है। फिल्म राजाराम में खेसारीलाल यादव का किरदार काफी अलग और चौंकाने वाला है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।फिल्म का टीजर सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और इसे छह लाख से भी अधिक लोगों ने देख लिया है।खेसारीलाल यादव ने कहा, ‘फिल्म राजाराम मेरे दिल के बेहद करीब है, क्योंकि इसमें मैंने एक ऐसा किरदार निभाया है,जो पहले कभी नहीं किया। टीजर में जो देखा गया है,वह सिर्फ एक झलक है। पूरी फिल्म में दर्शकों को कई अप्रत्याशित मोड़ और भावनात्मक क्षण देखने को मिलेंगे। मुझे यकीन है कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होगी।हमने फिल्म की कहानी और तकनीकी पक्ष पर खासा ध्यान दिया है, जिससे इसे दर्शकों तक एक नई और अनूठी शैली में पेश किया जा सके। मैं अपने फैंस का आभारी हूं, जो हमेशा मेरे काम को सराहते हैं और मुझे उम्मीद है कि ‘राजाराम’ भी उन्हें उतना ही पसंद आएगी, जितनी हमें इसे बनाने में मजा आया। निर्माता-निर्देशक पराग पाटिल ने कहा, फिल्म राजाराम ,भोजपुरी सिनेमा के लिए एक अनूठी पेशकश है। ‘राजाराम’ में हमने एक ऐसा कॉन्सेप्ट तैयार किया है, जो अब तक भोजपुरी सिनेमा में नहीं देखा गया।टीजर सिर्फ एक झलक है, असली सरप्राइज तो फिल्म में है। खेसारीलाल यादव के साथ काम करना हमेशा शानदार अनुभव रहता है, और इस बार उनका किरदार दर्शकों को निश्चित रूप से चौंकाने वाला है।फिल्म की तकनीकी गुणवत्ता, निर्देशन और कहानी पर हमने विशेष ध्यान दिया है, जिससे इसे न केवल भोजपुरिया दर्शकों बल्कि हर सिनेमा प्रेमी के लिए खास बनाया जा सके। फिल्म राजाराम में खेसारीलाल यादव के साथ आर्य बब्बर, राहुल शर्मा, सोनिका गौड़ा, सपना चौहान,के के गोस्वामी, विनोद मिश्रा,संजय महानंद,सुबोध सेठ,वीणा पाण्डेय, निशा तिवारी,अमित शुक्ला, और संजय पांडे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फ़िल्म के निर्माता पराग पाटिल और आर आर प्रिंस है।फिल्म की शूटिंग अयोध्या के वास्तविक स्थानों पर की गई है। फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी हैं, जबकि डीओपी आर.आर. प्रिंस और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी का है।इस फ़िल्म के सभी गाने सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ सभी लीडिंग म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button