शाह से मिले सुक्खू, मुआवजा राशि जारी करने का आग्रह

Sukhu met Shah, requested to release compensation amount

नई दिल्ली, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को यहां केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट करके आपदा से हुए नुकसान के लिए मुआवजे की राशि जारी करने का आग्रह किया।हिमाचल प्रदेश सरकार की आधिकारिक सूचना के अनुसार,“मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से वर्ष 2023 के मानसून में भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रदेश को हुए भारी नुकसान के लिए मुआवजा जारी करने का आग्रह किया। राज्य सरकार ने आपदा उपरांत आवश्यकता मूल्यांकन वित्तीय सहायता प्रदान करने का केंद्र से अनुरोध किया है लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक राहत राशि प्रदान नहीं की गई है।”उन्होंने कहा,“श्री ठाकुर ने गृह मंत्री को बताया कि प्राकृतिक आपदा के दौरान पेयजल, सिंचाई योजनाएं, अधोसंरचना, सड़कों और पुलों को भारी क्षति पहुंची थी। हमारी सरकार ने अपने संसाधनों का उपयोग कर जन जीवन सामान्य करने के लिए राहत और पुनर्वास कार्य किए।”मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री के साथ प्रदेश हित से जुड़े विभिन्न मामलों पर भी चर्चा की। केन्द्रीय गृह मंत्री ने प्रदेश को हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button