पंजाब में HRTC बसों की सुरक्षा को लेकर ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

घटनाएं न थमीं तो कल से पंजाब में नहीं जाएंगी HRTC बसें

पहली खबर ब्यूरो

 

शिमला। हिमाचल परिवहन निगम (HRTC) की ड्राइवर यूनियन ने पंजाब में अपनी बसों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। हाल ही में हमीरपुर डिपो की एक HRTC बस पर तोड़फोड़ की घटना के बाद यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसी घटनाएं जारी रहीं तो कल से HRTC की कोई भी बस पंजाब नहीं भेजी जाएगी।

HRTC ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने बताया कि घटना के बाद HRTC की 5 से 6 बसें पंजाब के लिए नहीं भेजी गईं। उन्होंने कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो बसों का संचालन रोकने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

उन्होंने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन से अपील की है कि वे गुंडा तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें ताकि चालक-परिचालकों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। मान सिंह ठाकुर ने यह भी कहा कि हिमाचल और पंजाब के बीच सद्भावना और भाईचारा बना रहना चाहिए, ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री को भी इन घटनाओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button