खौफ के साये में पाकिस्तान, पल-पल बढ़ रही धुकधुकी, सेना में अफरातफरी

Pakistan is in the shadow of fear, the anxiety is increasing every moment, there is chaos in the army

नई दिल्ली, पहलगाम में हुए नरसंहार के बाद जो हालात हैं, वो सिर्फ कश्मीर तक सीमित नहीं। पूरे दक्षिण एशिया में इस वक्त अलर्ट की गूंज है। लेकिन सबसे ज्यादा खौफ में है इस खूनी खेल का मास्टरमाइंड – पाकिस्तान। क्योंकि इस बार भारत चुप नहीं बैठा। न पीएम नरेंद्र मोदी चुप हैं, न सेना। और न ही वो जनता जिसे कश्‍मीर में बार-बार गोलियों से छलनी किया गया। 26 बेकसूर जानें गईं। सैलानी, जो वादियों का सुकून तलाशने आए थे, उनकी लाशें घाटी के सन्नाटे में बिखर गईं। ये हमला सिर्फ गोलियों से नहीं हुआ, ये हमला उस भरोसे पर था जो लोग इस देश की सुरक्षा पर करते हैं। और यही भरोसा अब जवाब मांग रहा है।वो जवाब जो शायद पाकिस्तान को बहुत जल्द मिलने वाला है। जो हलचल पीएएफ के जहाजों में है, वो महज इत्तेफाक नहीं। सोशल मीडिया पर वायरल फ्लाइट डेटा साफ इशारा कर रहा है कि पाकिस्तान एयर फोर्स के दो बड़े जहाज, सी-130ई हरक्यूलिस और इंटेलिजेंस मिशन में इस्तेमाल होने वाला पीएएफ101, अब कराची से लाहौर और रावलपिंडी की ओर बढ़ चुके हैं। यानी बॉर्डर के पास।किसी युद्ध की शुरुआत यूं ही नहीं होती। पहले डर होता है। पाकिस्तान के सिस्टम में अभी वही डर फैल रहा है। उन्हें लग रहा है कि कहीं 2019 दोबारा न हो जाए। पुलवामा के बाद जिस तरह भारत ने बालाकोट में रात के अंधेरे में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया था, वो पाकिस्तान भूला नहीं है। और अब पहलगाम के बाद, दोहराव की पूरी आशंका है।

गृह मंत्री अमित शाह कश्मीर पहुंच चुके हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कह दिया कि अब जवाब सिर्फ गोली से मिलेगा। प्रधानमंत्री ने अपनी विदेश यात्रा तक बीच में छोड़ दी। दिल्ली लौटकर सीधे हाई लेवल मीटिंग की। एनएसए अजित डोभाल, विदेश मंत्री जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिस्री से बातचीत हुई। एक-एक कदम फाइनल हो रहा है। एक-एक मूवमेंट पर नजर है। और यही बात पाकिस्तान की नींद उड़ाए हुए है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सिर्फ एक बयान जारी किया – हम दुखी हैं। वही देश जो सालों से आतंकियों को पालता है, अब पर्यटकों की मौत पर ‘संवेदना’ जता रहा है। यह बयान नहीं, एक डर है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button