कार्तिक सिंह संयुक्त 18वें स्थान के साथ एएसी में सर्वश्रेष्ठ भारतीय
Kartik Singh best Indian at AAC with joint 18th place

गोटेम्बा (जापान), युवा गोल्फर कार्तिक सिंह रविवार को यहां ‘एशिया-पैसिफिक एमेच्योर चैंपियनशिप (एएसी) 2024 ’ में 18वें स्थान पर शीर्ष भारतीय बनकर उभरे। चौदह साल के कार्तिक पिछले साल एएसी में कट हासिल करने वाला सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बने थे। उन्होंने चार दौर में 71, 67, 72 और 70 के कार्ड के साथ कुल पार 280 का स्कोर किया। कट हासिल करने वाले अन्य दो भारतीयों ने अंतिम दौर में अच्छा प्रदर्शन किया। कृष्णव निखिल चोपड़ा ने तीन अंडर 67 जबकि रक्षित दहिया ने इवन पार 70 का कार्ड खेला। यह दोनों एक समान छह ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त 37वें स्थान पर रहे।




