कांग्रेस को भ्रष्टाचार में महारत हासिल, भाजपा भ्रष्टाचार को मिटाने में जुटी :  पंडित मोहन लाल बड़ौली

Congress has mastered corruption, BJP is engaged in eradicating corruption: Pandit Mohan Lal Baroli


*चंडीगढ़/  झज्जर, 16 नवंबर। सदस्यता अभियान के लिए झज्जर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार में महारत हासिल, लेकिन भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार को पूरी तरह मिटाने में जुटी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष ने झज्जर जिले के कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए भी कहा।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस शासन में जमीन से लेकर आसमान तक करोड़ों के घोटाले हुए हैं। कांग्रेस की बदनीयती को जनता ने समझा और कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर भाजपा को शासन सौंपा। अब भाजपा सरकार बनाकर जनसेवा में जुटी है। भाजपा का सदस्यता अभियान सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है और 50 लाख का लक्ष्य जल्द ही प्राप्त कर लेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की जनता के साथ बहुत बड़े-बड़े धोखे किए हैं और भ्रष्टाचार से सरकारें चलाई हैं। कांग्रेस द्वारा बढ़ रही गरीबी की सीबीआई से जांच कराने के बारे में पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर श्री बड़ौली ने कहा कि 2014 में केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और हमने पारदर्शी तरीके से काम किया। युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के रोजगार दिया है और उनके परिवार गरीबी रेखा से ऊपर उठ रहे हैं। एचकेआरएन के जरिए भी गरीब युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर नौकरियां दी जा रही है। मुद्रा लोन के जरिए रोजगार बढ़ाने का काम किया जा रहा है। भाजपा सरकार गरीब उत्थान के लिए बहुत सारे काम कर रही है। गरीब का हक गरीबों के घर तक पहुंच रहा है। भाजपा सरकार में सही मायने में गरीबों को न्याय मिला है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की देश व प्रदेश में जब-जब सरकार बनी भ्रष्टाचार बढ़ा है। देश और प्रदेश की जनता ने 2014 में भाजपा की सरकार बनाई और इन 10 वर्षों में सरकारी पैसे का कहीं भी दुरुपयोग नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का काम किया है। अब भी अगर कोई भ्रष्टाचार का प्रयास करता है तो उसे कानून के हिसाब से सजा दी जा रही है।

*विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठ का नेरेटिव सेट किया था*
पत्रकार के एक अन्य सवाल पर बोलते हुए पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी के काम में लगा रहता है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठ का नेरेटिव सेट किया और ऐसा माहौल बनाया कि कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कुछ कार्यकर्ता भ्रमित होकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। भाजपा के संगठन के पास सभी की जानकारी है। उन्होंने कहा कि संगठन की बहुत सारी आंखें हैं जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी में रहते हुए पार्टी हित में काम नहीं किया उनकी भी पहचान की जा रही है।

*अभी नई ज्वाइनिंग पर रहेगी रोक*
पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि अभी हम पटका पहनाकर नई ज्वाइनिंग नहीं करा रहे हैं, हमारा सदस्यता अभियान पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की नई रचना व प्रक्रिया जारी है। बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश की नई कमेटियां बननी है। जब तक ये प्रक्रिया चलेगी तब तक नई ज्वाइनिंग नहीं की जाएगी।  उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास संगठन को और अधिक मजबूत करना है। पिछले चुनाव और 2024 के चुनाव का आंकड़ा बताता है कि भाजपा लगातार मजबूत हो रही है।
संगठनात्मक बैठक के बारे में श्री बड़ौली ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हरियाणा में 50 लाख नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है जिसे कार्यकर्ता निष्ठा से पूरा करने में जुटे हैं।

*संगठनात्मक बैठक में ये नेता रहे मौजूद*
आज की बैठक में सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक वेदपाल एडवोकेट, सदस्यता अभियान के प्रवास प्रमुख वरुण श्योराण, जिला अध्यक्ष राजपाल जांगडा, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, बहादुरगढ़ से पार्टी प्रत्याशी रहे दिनेश कौशिक, बेरी से पार्टी प्रत्याशी रहे संजय कबलाना, प्रदेश युवा कार्यकारिणी सदस्य आदित्य धनखड़, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सोमवती जाखड़, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी, दिनेश शास्त्री, दिनेश गोयल, बिजेंद्र दलाल, राजकुमार कटारिया, जिला महामंत्री रतन सागर व रामफल एडवोकेट , जिला सदस्यता अभियान संयोजक विनोद बाढ़सा, मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button