भाजपा का 27 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार को घेरेगा विपक्ष

विधानसभा के अंदर और बाहर जवाबदेही से भाग रही सरकार: भाजपा

पहली खबर ब्यूरो

शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में 27 मार्च को होने वाले विशाल प्रदर्शन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थ सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में माफिया राज चरम पर है और भाजपा इसे जनता के सामने बेनकाब करेगी। यह प्रदर्शन पूरे प्रदेश में हर जिले और विधानसभा क्षेत्र में किया जाएगा, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में भाग लेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार विधानसभा के अंदर चर्चा से बचती रही और अब विपक्ष और जनता का भी सामना करने से कतरा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में केवल नादौन और देहरा में ही विकास हो रहा है, जबकि कुछ नेताओं के दबाव में हरोली में थोड़ा बहुत काम किया जा रहा है। इसके विपरीत, बाकी हिमाचल विकास की दौड़ में पिछड़ता जा रहा है।

बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, सतपाल सिंह सत्ती, सुखराम चौधरी, अनिल शर्मा, डॉ. हंसराज, इंद्र सिंह गांधी, बलबीर वर्मा, विनोद कुमार, रीना कश्यप, जे.आर. कटवाल, राकेश जमवाल, सुरेंद्र शौरी, प्रकाश राणा, त्रिलोक जमवाल, पूर्ण चंद ठाकुर, रणवीर सिंह निक्का, पवन काजल, लोकेंद्र कुमार, दिलीप ठाकुर, डॉ. जनकराज, दीपराज कपूर, इंद्र दत्त लखनपाल, डी.एस. ठाकुर, आशीष शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button