भाजपा ने निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी को महाराष्ट्र विधायक दल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया

BJP appointed Nirmala Sitharaman and Vijay Rupani as observers of Maharashtra Legislative Party

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव की निगरानी के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी देने के साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब सीतारमण और विजय रूपाणी की निगरानी में चार दिसंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव होगा। भाजपा पहले ही घोषणा कर चुकी है कि नई सरकार 5 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में आजाद मैदान में शाम 5 बजे शपथ लेगी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा के संसदीय बोर्ड ने महाराष्ट्र में पार्टी विधायक दल के नेता चुनाव के लिए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी तथा केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button