प्रधानमंत्री मोदी देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए तत्पर हैं : गिरिराज सिंह

Prime Minister Modi is eager to make the country the best: Giriraj Singh

नई दिल्ली, जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘व्यापक विचार’ रखने वाला व्यक्तित्व बताया। उनके मुताबिक देश का मान बढ़ाने की सोच के साथ पीएम मोदी आगे बढ़ रहे हैं।केंद्रीय मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में तत्पर हैं। उनके पास राष्ट्र को सर्वश्रेष्ठ बनाने का एक व्यापक विचार है, जिसे वे लगातार जमीन पर उतारने की दिशा में काम कर रहे हैं।”इसके साथ ही उन्होंने सांसद राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हो या राहुल गांधी या अरविंद केजरीवाल, इन लोगों को जनता ने नकार दिया है। इन लोगों को देश की जनता अब पसंद नहीं करती है।वहीं, मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में धांधली के आरोप को सिरे से नकारते हुए कहा, “यह उनकी हार की खीज है। जनता अखिलेश यादव को नकार चुकी है, इसलिए उनके मन में इस तरह की खीज है। अखिलेश यादव को जनता ने पहले भी नकारा था और अब भी नकारा है।” उन्होंने अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर लिया। बोले, “उन्हें इस चुनाव में 16 सीटें भी नहीं मिलने जा रही हैं।”दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हमारे 16 उम्मीदवारों को फोन किया है। हमारे विधायकों से कहा गया है कि आप हमारे साथ आ जाएं, हम आपको मंत्री बना देंगे। इस संबंध में अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट भी डाला था।इसमें उन्होंने कहा था, “कुछ एजेंसियां दिखा रही हैं कि गाली-गलौज पार्टी की 55 से ज़्यादा सीटें आ रही हैं। पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फ़ोन आ गए हैं कि ‘आप’ छोड़कर उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ देंगे। अगर इनकी पार्टी की 55 से ज़्यादा सीटें आ रही हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फ़ोन करने की क्या ज़रूरत है? ज़ाहिर तौर पर ये फ़र्ज़ी सर्वे करवाए ही इसलिए गए हैं, ताकि ये माहौल बनाकर कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सके। पर गाली-गलौज वालों, हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button