राज्य बोर्ड की क्षेत्रीय प्रयोगशाला सुंदरनगर को रासायनिक परीक्षण के लिए एनएबीएल मान्यता प्रमाण पत्र प्राप्त

State Board's Regional Laboratory Sundarnagar receives NABL accreditation certificate for chemical testing

शिमला। राज्य बोर्ड की क्षेत्रीय प्रयोगशाला सुंदरनगर को 24 दिसंबर 2024 को रासायनिक परीक्षण के लिए एनएबीएल (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेट्रीज़) मान्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। यह मान्यता प्रयोगशाला की उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रही है, जो उसके समर्पण और प्रयासों का परिणाम है। आईएसओ/आईईसी 17025:2017 मानकों के तहत इस मान्यता को प्राप्त किया गया है, जो रासायनिक परीक्षणों में प्रयोगशाला की क्षमता और विश्वसनीयता को प्रमाणित करती है। यह प्रमाण पत्र प्रयोगशाला की कार्यक्षमता, गुणवत्ता और वैश्विक मानकों के अनुरूप सेवाएं प्रदान करने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर सदस्य सचिव अनिल जोशी (आईएफएस) ने प्रयोगशाला प्रभारी चमन सिंह ठाकुर और उनके अन्य अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि यह मान्यता न केवल प्रयोगशाला की सेवाओं की विश्वसनीयता को बढ़ाएगी, बल्कि इसे भारत की प्रमुख और उच्च मानक वाली प्रयोगशालाओं के समकक्ष ला खड़ा करेगी। इस कदम से क्षेत्र में पर्यावरण निगरानी और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह उपलब्धि प्रयोगशाला के कर्मचारियों के द्वारा किए गए कठिन कार्य और समर्पण का परिणाम है, जो अब वैश्विक मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले परीक्षण और विश्लेषण सेवाएं प्रदान करने में सक्षम हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button