ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

Positive signals from global markets, mixed trading in Asia

नई दिल्ली, ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। खरीदारी के सपोर्ट से एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,732.93 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 100.25 अंक यानी 0.56 प्रतिशत उछल कर 18,074.52 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 114.10 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 42,094.12 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,282.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 1.26 प्रतिशत की छलांग लगा कर 7,604.01 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 149.84 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,996.63 अंक के स्तर पर बंद हुआ।एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,946.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.08 प्रतिशत फिसल कर 2,629.57 के स्तर पर पहुंच गया है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 1.02 प्रतिशत टूट कर 7,699.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.64 प्रतिशत लुढ़क कर 3,599.68 के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 37,988.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.28 प्रतिशत उछल कर 1,466.14 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज जोरदार तेजी नजर आ रही है। फिलहाल ये सूचकांक 381.98 अंक यानी 1.97 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,382.54 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.70 प्रतिशत की छलांग लगा कर 2,912.65 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 270.03 अंक यानी 1.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,701.81 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button