स्वामी अमरदेव इंग्लैंड में करेंगे 125 करोड़ राम नाम का महायज्ञ

समापन प्रयागराज में, ऐरोल मस्क करवा रहे आयोजन

पहली खबर ब्यूरो 

सोलन। विश्व इतिहास में पहली बार एक ऐसा महायज्ञ होने जा रहा है जिसकी शुरुआत तो इंग्लैंड में होगी और समापन भारत के प्रयागराज में। यह अनूठा आयोजन 18 अक्टूबर से शुरू होकर 14 नवंबर 2025 तक चलेगा। आयोजन की जानकारी सोलन के कंडाघाट रुड़ा स्थित राम लोक मंदिर के संस्थापक बाबा अमरदेव ने दी। बाबा अमरदेव ने बताया कि वह आज इंग्लैंड रवाना होंगे, जहां वे पूरे 27 दिन वायु आहार पर रहेंगे और इस महायज्ञ का संचालन करेंगे। यह आयोजन ‘125 करोड़ राम नाम जप यज्ञ’ के रूप में किया जा रहा है, जिसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि त्रेतायुग से जुड़ी है।

 

मान्यता है कि प्रभु श्रीराम के पुत्र महाराज कुश ने भी ऐसा ही महायज्ञ करवाया था। इंग्लैंड को ‘हार्ट ऑफ अर्थ’ (पृथ्वी का हृदय) कहा जाता है, इसलिए इस आयोजन की शुरुआत वहीं से की जा रही है। इसमें 1400 से अधिक ब्रिटिश नागरिक भाग लेंगे, जिन्हें आयोजन के दौरान ‘मलायें’ भी दी जाएंगी। यज्ञ के दूसरे चरण का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 10 जनवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच होगा, जिसमें ये सभी विदेशी प्रतिभागी भारत आकर राम नाम का जप करेंगे। इस महायज्ञ का आयोजन अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के पिता ऐरोल मस्क द्वारा करवाया जा रहा है, जो स्वयं शिव भक्त हैं।

 

बाबा अमरदेव ने बताया कि 3 जून 2025 को जब ऐरोल मस्क अयोध्या आए थे, तब उन्होंने संकल्प लिया था कि इंग्लैंड में 125 करोड़ राम नाम का यज्ञ कराएंगे। इस आयोजन में एलएन मित्तल, अशोक हिंदुजा, फॉर्मल किंग चार्ल्स, लार्ड रोमिरेंजर,ऋषि सुनाक फॉर्मर प्राइममिनिस्टर ग्रेटन ब्रेटेन सहित कई प्रमुख वैश्विक हस्तियों का भी सहयोग मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button