न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के समक्ष लंबित रहे 52 मामलों की होगी नए सिरे से सुनवाई
52 cases pending before Justice Yashwant Verma will be heard afresh

नई दिल्ली, आवास पर नकदी मिलने के मामले में उच्च स्तरीय जांच का सामना कर रहे न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष लंबित रहे 52 मामलों की सुनवाई को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने ताजा अधिसूचना जारी की है। दिल्ली हाई कोर्ट की वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिस के अनुसार न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा और न्यायमूर्ति हरीश वैद्यनाथन शंकर की पीठ के समक्ष लंबित 52 मामले, जिनमें अगली तारीख दी गई थी, लेकिन कोई आदेश पारित नहीं किया गया था, इन्हें अब रोस्टर पीठ द्वारा नए सिरे से सुना जाएगा। लुटियंस दिल्ली स्थित यशवंत वर्मा के सरकारी आवास पर 14 मार्च को होली की रात करीब 11.35 बजे आग लगी थी। इस दौरान न्यायमूर्ति वर्मा घर पर नहीं थे और उनके परिवार के सदस्यों ने दमकल विभाग को बुलाया था। मौके पर पहुंची टीम को आग बुझाने के दौरान भारी मात्रा में नकदी मिली थी।




