उड़ान योजना के तहत 323 मार्ग चालू हैं : सरकार

323 routes are operational under UDAN scheme: Government

नई दिल्ली, सरकार ने सोमवार को कहा कि क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना ‘उड़ान’ के तहत चालू किए गए 619 मार्गों में से 323 मार्ग फिलहाल चालू हैं।वर्ष 2016 में शुरू की गई उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना का उद्देश्य विभिन्न शहरों को जोड़ना और साथ ही हवाई यात्रा को किफायती बनाना है।नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सोमवार को कहा, ‘‘आज की तारीख तक, क्षेत्रीय संपर्क योजना – उड़े देश का आम नागरिक के तहत 619 मार्गों को शुरू किया गया है, जिनमें से 323 मार्ग फिलहाल चालू हैं…।’’राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने कहा कि पिछले दौर में विभिन्न कारणों से बंद किए गए पात्र मार्गों पर फिर से बोली लगाई गई, उन्हें आवंटित किया गया और बाद के दौर में परिचालन शुरू किया गया।मंत्री ने कहा, ‘‘अप्रचलित उड़ानों एवं मार्गों के बंद होने के लिए कई कारक जिम्मेदार हो सकते हैं। मार्ग रद्द होने के मुख्य कारणों में कोविड-19 महामारी के कारण होने वाली रुकावटें, वैश्विक इंजन समस्याओं के कारण कई विमानों का खड़ा होना, जिससे देश में एयरलाइन कंपनियों के बेड़े में काफी कमी आई, कुछ एयरलाइनों का बंद होना और विशिष्ट मार्गों पर यात्रियों की कम मांग शामिल हैं।’’

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button